आजमगढ़, जुलाई 20 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रविवार भोर से शुरू हुआ बारिश का दौर दूसरे दिन सोमवार को जारी रहा। दोपहर तक कहीं तेज कहीं हल्की बारिश होती रही। शहर में झमाझम बारिश के चलते कई मोहल्लों में भीषण जलभराव हो गया। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। कई जगहों पर घरों और दुकानों में पानी घुस गया। तेज बारिश के साथ ही नगरपालिका की नाले सफाई और जलनिकासी के इंतजामों की भी पोल खुल गई। शहर में कई जगहों पर घंटों जलभराव रहा। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। रविवार भोर से शुरू बारिश दोपहर में बंद हो गई थी। बीच-बीच में रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। आसमानों को बादलों ने घेर रखा था। आधी रात से फिर बारिश शुरू हो गई। सोमवार सुबह लोगों की नींद खुली तो हल्की बारिश हो रही थी। सुबह सात बजे के बाद बारिश ने रफ्तार पकड़ी। इसके बाद दो...