आजमगढ़, नवम्बर 4 -- Azamgarh News: तहबरपुर, आजमगढ़। तहबरपुर ब्लाक में पड़ने वाले सिकंदरपुर गांव में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से सड़क पर पानी जमा है। सड़क पर जलजमाव से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से करने के बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। तहबरपुर ब्लाक के बैरमपुर-कंतूगंज पक्की सड़क से सिकंदरपुर गांव में जाने के लिए सड़क पर खड़ंजा लगा है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से लोगों के घरों और बारिश का पानी सड़क पर जमा है। जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। जलजमाव से संक्रामक रोग फैलने की आशंका उत्पन्न हो गई है। गांव के लालजीत यादव, राधेश्याम यादव, रामनयन यादव, रामचेत यादव, राम जियावन यादव, रामफेर यादव आदि ने उच्चाधिकारियों का ...