Azamgarh News: जलनिकासी की व्यवस्था न होने पर किया प्रदर्शन
आजमगढ़, अक्टूबर 3 -- Azamgarh News: बिलरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगरपालिका के हारीपुर में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से लोगों के घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने शनिवार को विरोध-प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन पर मामले का निस्तारण न करने का आरोप लगाया। यह मुख्य मार्ग देवा बिंदवल, तोहफापुर, हरखपुर, अवंती पहलवानपुर और लोहसरवा सहित कई गांवों को जोड़ता है। जिस पर प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। मुख्य सड़क पर पानी निकासी की व्यवस्था न होने से लोगों के घरों और बारिश का पानी लगा रहता है। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीण सत्यप्रकाश राय, जगदीश राय, विनय राय, संजय राय, अनिरुद्ध आदि लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर सीएम पोर्टल तक शिकायत दर्ज कराई है। इसके बावजूद अब तक समाधान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.