Azamgarh News: जर्जर सड़क से राहगीर हो रहे परेशान
आजमगढ़, जुलाई 17 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। फरिहा- मुहम्मदपुर मार्ग पर अम्बेडकर मूर्ति से मोहिउद्दीनपुर में जाने वाला मार्ग लगभग 16 वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। गिट्टियां उखड़ जाने से सड़क बड़े बड़े गढ्ढे में तब्दील हो गई है। थोड़ी सी बरसात में तालाब जैसी स्थिति हो जाती है। जिससे इस मार्ग पर आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ती है। इस सम्बंध में क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम ने कई बार तहसील दिवस और आईजीआरएस पर प्रार्थना पत्र दिया लेकिन इस मार्ग की मरम्मत नहीं हो पाई। ब्लाक मुहम्मदपुर के ग्राम मोहिउद्दीनपुर वर्ष 1995 में अम्बेडकर गांव के रूप में चयनित हुआ था। बसपा सरकार ने अंबेडकर गांवों को लिंक रोड से जोड़ने के क्रम में मुहम्मदपुर फरिहा मार्ग से अम्बेडकर मूर्ति से मोहिउद्दीनपुर तक मार्ग को पिच किया गया गया था।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.