Azamgarh News: जर्जर मार्ग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
आजमगढ़, जुलाई 12 -- Azamgarh News: रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। रानी की सराय-निजामाबाद मार्ग से निकले पंदहा-चड़ई नहर मार्ग को लेकर शनिवार को लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मार्ग की मरम्मत के लिए जनप्रतिनिधियों से लेकर उच्चाधिकारियों तक को अवगत कराया गया, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। जिससे आने-जाने में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि कस्बे से निकले निजामाबाद मार्ग से पंदहा गाव के पास से सेठवल-चड़ई नहर मार्ग है। यही मार्ग महापंडित राहुल सांकृत्यायन जन्मस्थली तक जाने का भी मुख्य मार्ग है। मार्ग पर लगा खंडजा जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। तीन किमी दूरी तक तीन सौ गड्ढे हैं। इस मार्ग से होकर तीन गांवों के लोगों का आना-जाना रहता है। राहुल सांकृत्यायन की जन्मस्थली तक भी लोग इसी रास्ते से आत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.