Azamgarh News: जर्जर बिजली तार दे रहे हादसे को दावत
आजमगढ़, अगस्त 10 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददता। जहानागंज क्षेत्र के शेरपुर के मैनुद्दीनपुर स्थित बिजली सब स्टेशन से संचालित नेतपुर, टिसौरा, टेल्हुआ, बड़हलगंज, शेरपुर, हठौता और मैनुद्दीनपुर गांवों में विद्युत व्यवस्था इन दिनों बदहाल है। इन गांवों में बिजली के तार पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। आए दिन तार टूटकर जमीन पर गिरने से ग्रामीणों में हादसे का भय बना रहता है। तार टूटने पर 14 घंटे तक नहीं जुड़ते है जिससे गांव के लोग परेशान रहते हैं। ग्रामीण कृष्णानंद विश्वकर्मा, अशोक सिंह, यशवंत सिंह, अनिल शर्मा, लक्ष्मी सैनी और कैलाश नाथ विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही के चलते क्षेत्र की बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.