Azamgarh News: जर्जर तारों के फाल्ट से शाहगढ़ क्षेत्र की बिजली आपूर्ति चरमरायी
आजमगढ़, सितम्बर 3 -- Azamgarh News: शाहगढ, हिंदुस्तान संवाद। सठियांव विकास खंड क्षेत्र के शाहगढ़ में बिजली आपूर्ति के लिए बिछाए गए बिजली के तार काफी जर्जर हो चुके हैं। जिसके चलते आये दिन तार टूटकर गिरने से बिजली आपूर्ति आए दिन बाधित रहती है। जिससे बाजार वासियों परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा हैं। सुबह तक विद्युत आपूर्ति व्यवस्था शुरू न होने से पेयजल के लिए उपभोक्ता परेशान रहे। उपभोक्ताओं का कहना है कि कई दशक पूर्व से जर्जर तारों अब तक बदला नहीं गया है। लोगो की शिकायत के बाद भी विभाग चुप्पी साधे हुए हैं। बाजार वासियों ने जल्द से जल्द जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.