Azamgarh News: जयकारों से गूंजा शीतला माता मंदिर, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
आजमगढ़, अक्टूबर 20 -- Azamgarh News: निजामाबाद। क्षेत्र के भैरोपुर गांव स्थित शीतला माता मंदिर में नवरात्र के नौवें दिन सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भोर से ही भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने मां शीतला की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौररान मां के जयकारे से पूरा गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने मां शीतला के दरबार में माथा टेककर सुखी जीवन की कामना की और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मन्नतें मांगीं। सुबह से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला दिनभर चलता रहा। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के लिए निजामाबाद थाने की पुलिस मंदिर परिसर में मौजूद रही। यह भी पढ़ें- Kausambi News: नवमी पर मां शीतला के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, गंगा स्नान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.