Azamgarh News: जयकारे की बीच गणेश प्रतिमा हुई विसर्जित
आजमगढ़, सितम्बर 21 -- Azamgarh News: मोहम्मदपुर,हिन्दुस्तान संवाद। मोहम्मदपुर के गंभीरपुर में शनिवार की देर रात गणेश उत्सव का समापन हो गया। श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरकते हुए गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली। पूरे बाजार का भ्रमण करने के बाद बाबा विश्वनाथ दास मंदिर के बगल स्थित पोखरे में विधि-विधान से गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। भक्तों के 'गणपति बप्पा मोरया,अगले बरस तू जल्दी आना' के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। विसर्जन यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं भी ढोल नगाड़ों की धुन पर थिरकती हुई नजर आई। इस अवसर पर अभिषेक उपाध्याय, नैतिक सोनी, प्रदीप सोनी, शशिकांत उपाध्याय, बृजेश गुप्ता, किशन गुप्ता, सुभाष यादव, ग्राम प्रधान संतोष कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य नरसिंह यादव, अनिल सिंह अरारा, अरुण गुप्ता, इंजीनियर संजय यादव, श्याम ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.