आजमगढ़, जुलाई 18 -- Azamgarh News: सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील में जन्म प्रमाण पत्र जारी करने में अनावश्यक देरी और भ्रष्टाचार के विरोध में शनिवार को भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया सरल करते हुए एक सप्ताह में जारी करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अभिभावकों को महीनों तक तहसील और संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। छह महीने बीत जाने के बाद भी कई लोगों के प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा सके हैं। इससे बच्चों के स्कूलों में प्रवेश सहित अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के लिए एकल खिड़की की व्यवस्था लागू करने क...