आजमगढ़, अक्टूबर 8 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। भाजपा के जिला महामंत्री और समाजसेवी रहे स्व. राजेंद्र मिश्रा की 22वीं पुण्यतिथि पर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री स्वर्गीय राजेंद्र मिश्रा ने अपना जीवन जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि भाजपा नेता अखिलेश मिश्रा गुड्डू के पिता स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ने कम संसाधनों में भी पार्टी को मजबूत किया। उनके कार्यकाल में तरवां सदस्यता के मामले में प्रदेश में नंबर वन था। 22 वर्ष पूर्व आज के दिन आतताइयों ने उनकी हत्या कर दी। इससे पहले भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने सदर और महिला अस्पताल के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों को फल वितरि...