Azamgarh News: जनसुनवाई में एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
आजमगढ़, अगस्त 21 -- Azamgarh News: आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों द्वारा प्रस्तुत प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु दिशा-निर्देश प्रदान दिये। साथ ही निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखते हुए पीड़ित पक्ष को प्रभावी न्याय दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान एवं जनविश्वास को सुदृढ़ करने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव भी उपस्थित रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.