Azamgarh News: जनपदीय विद्यालयी वालीबाल प्रतियोगिता बूढ़नपुर प्रथम
आजमगढ़, सितम्बर 6 -- Azamgarh News: आजमगढ़,संवाददाता। सुखदेव पहलवान स्टेडियम में चल रही जनपदीय विद्यालयी वालीबाल प्रतियोगिता शनिवार को सम्पन्न हो गया। प्रतियोगिता में बूढ़नपुर प्रथम और लालगंज की टीम दूसरे स्थान रही। क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल छह टीमो ने प्रतिभाग किया। जिसमें बूढनपुर प्रथम, लालगंज द्वितीय और सगडी तहसील तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन्ही प्रतिभागियों में से आजमगढ़ जनपद की टीम का चयन भी किया गया, जो 11 सितंबर को बलिया में आयोजित होने वाले मंडलीय प्रतियोगिता में आजमगढ़ जनपद का प्रतिनिधित्व करेगी। चयनकर्ता के रुप मे अभिषेक कुमार,हितेश कुमार,आदर्श यादव कोच उपस्थित रहे। इस अवसर पर विनोद सिंह, सुनील यादव, संदीप वर्मा, धीरेंद्र यादव,अशोक यादव उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.