आजमगढ़, सितम्बर 25 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शिबली नेशनल कालेज के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से गुरुवार को बीए पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए छात्र संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संसदीय व्यवस्था, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं एवं संसदीय कार्यप्रणाली की व्यावहारिक समझ प्रदान करना रहा। शिब्ली नेशनल कालेज में आयोजित छात्र संसद में विद्यार्थियों ने संसद की कार्यवाही का सजीव अनुकरण करते हुए सत्तापक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाई। सत्ता पक्ष की भूमिका में प्रधानमंत्री के रूप में अभिजीत यादव, गृह मंत्री के रूप में दिव्या सिंह, वित्त मंत्री के रूप में रीमा यादव, रक्षा मंत्री के रूप में नीरज मौर्य, शिक्षा मंत्री के रूप में विभा राय, विदेश मंत्री के रूप में अरीजा खान, जल शक्ति मंत्री के रूप में रेहान ...