आजमगढ़, जुलाई 25 -- Azamgarh News: आजमगढ़। शहर के राहुल सांकृत्यायन जन इंटर कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूल काउंसिल का चुनाव शुक्रवार को हुआ। जिसमें आयुष यादव हेड बॉय, आयुषी हेड गर्ल, श्रेयांश तिवारी वाइस हेड बॉय, आरूही सिंह वाइस हेड गर्ल चुनी गईं। अंकित सोनकर स्पोर्ट्स कैप्टन, चांशी पाठक वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन, अनुष्का सोनकर लाइब्रेरी काउंसिल तथा खुशी सिंह पीआर एवं सांस्कृतिक प्रभारी निर्वाचित हुए। प्रबंध निदेशक डॉ. आरबी त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित छात्र परिषद को शुभकामनाएं दीं। दिव्यांशु त्रिपाठी ने बधाई दी। यह भी पढ़ें- Roorki News: एम्बिशन पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद का इन्वेस्टिचर समारोह आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...