आजमगढ़, जुलाई 14 -- Azamgarh News: जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। महाबलपुर-भुजही मोड़ के समीप मंगलवार सुबह छात्रों से भरी एक स्कूल जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। दुर्घटना में सात वर्षीय एक छात्र घायल हो गया, जबकि अन्य बच्चे सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, जहानागंज क्षेत्र के लपसीपुर गांव स्थित मां लालती देवी शिक्षा निकेतन की जीप मंगलवार सुबह बच्चों को लेने के लिए निकली थी। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बच्चों को बैठाने के बाद चालक भुजही से दौलताबाद की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महाबलपुर-भुजही मोड़ के पास अचानक जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। दुर्घटना में जीप पर सवार सात वर्षीय आदित्य पुत्र धर्मवीर, निवासी ग्राम धर्मपुर, थाना जहानागंज घायल हो गया। जबकि ...