Azamgarh News: छात्रा की संदिग्धावस्था में मौत, शिक्षकों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
आजमगढ़, नवम्बर 7 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। सिधारी थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव निवासिनी छात्रा की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। परिजनों ने शिक्षकों पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। विद्यालय से आने के बाद छात्रा की हालत बिगड़ गई थी। शहर के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। जयराजपुर गांव निवासी 14 वर्षीया शशि गोंड पुत्री आशीष गोंड कक्षा नौ की छात्रा थी। वह शाहगढ़ के पास एक निजी स्कूल में पढ़ाई करती थी। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार को विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता थी। छात्रा भी विद्यालय गयी थी, विद्यालय से घर आने पर उसकी हालत बिगड़ गई, छात्रा ने परिजनों से विद्यालय के प्रधानाचार्य और एक शिक्षक पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। परिजन ने दो लोगों के विरुद्ध सिधारी थाना में तहरीर दी है। पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.