आजमगढ़, अगस्त 21 -- Azamgarh News: मेहनगर। स्थानीय कस्बा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेहनगर कस्बा स्थित एक महिला पीजी कॉलेज में छात्राओं द्वारा अश्लील गानों पर डांस कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कॉलेज की गतिविधियों को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वायरल वीडियो में कॉलेज परिसर में छात्राओं को अश्लील गानों पर डांस करते हुए देखा जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में इस तरह के गानों के इस्तेमाल को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। यह भी पढ़ें- पीजी कॉलेज में अश्लील गाने पर डांस का वीडियो वायरलकॉलेज प्रबंधन की प्रतिक्रिया इस बाबत विद्यालय के प्रबंधक अंगद यादव से पूछे जाने...