आजमगढ़, अगस्त 7 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बाबा भैरवनाथ इंटर कॉलेज भंवरनाथ में गुरुवार को हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ विमेन की ओर से विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला मिशन कोऑर्डिनेटर प्रीती उपाध्याय ने छात्राओं को गुड टच एवं बैड टच के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को अपने शरीर के प्रति सजग रहना चाहिए तथा किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार की स्थिति में तत्काल अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं को लैंगिक उत्पीड़न से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने और किसी भी प्रकार के शोषण अथवा हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री बाल सेवा ...