Azamgarh News: छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए किया जागरूक
आजमगढ़, जुलाई 22 -- Azamgarh News: जहानागंज। एसकेडी इंटर कालेज धनहुआं जहानागंज में मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत स्थानीय पुलिस की तरफ से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओ को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों और विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। उप निरीक्षक आरती यादव ने कहा कि प्रत्येक बालिका और महिला को अपने अधिकारों की जानकारी होना आवश्यक है। किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, हिंसा या अन्य आपात स्थिति में बिना किसी भय के पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करना चाहिए। इस अवसर पर पुलिस टीम में सिपाही कोमल, संजू कुशवाहा, राजकुमार यादव आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.