Azamgarh News: छात्राएं सांस्कृतिक विरासत की संवाहक : अर्चना
आजमगढ़, अगस्त 21 -- Azamgarh News: अहरौला। राजकीय महिला महाविद्यालय अहरौला में बुधवार को भारत की विरासत एवं परंपरा आधारित सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को गायन और नृत्य श्रेणी में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार पूर्व में आयोजित भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ द्वारा महाविद्यालय के तमसा कल्चरल क्लब द्वारा आयोजित किया गया था। लोक गायन श्रेणी में बीए की उजाला चौरसिया, बीएससी की शिवांगी पांडेय, रेनू अग्रहरी व बीए की अंकिता को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्रमाण-पत्र, मेडल, शील्ड व नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। लोक नृत्य विधा में बीएससी की सपना, बीए की पूनम, बीएससी की भूमिका सिंह को पहले, दूसरे व तीसरे स्थान के लिए प्रमाण-पत्र, मेडल, शील्ड व नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.