आजमगढ़, अगस्त 16 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददता। नगर कोतवाली की पुलिस ने रोडवेज के पास से रविवार को छह साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी लूटेरा को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तमंचा-कारतूस बरामद हुआ। फरवरी 2020 में फ्लिपकार्ट कार्यालय में तमंचा दिखाकर छह लाख 31 हजार 702 रुपूय की लूट की घटना में वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी राजू पथरकट निवासी खाजो लोहहरिया थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...