आजमगढ़, अक्टूबर 14 -- Azamgarh News: रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। रूदरी -ऊजीगोदाम मार्ग पर पर चलना किसी खतरे से खाली नहीं है। छह किमी लंबे इस मार्ग पर करीब छह सौ गड्ढे हैं। जान-जोखिम में डालकर लोग इस मार्ग से होकर आवागमन कर रहे हैं। आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। जबकि शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी बेखबर हैं। बदहाल सड़क की मरम्मत न कराये जाने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। रानी की सराय कस्बा से होकर निकले रुदरी-ऊजीगोदाम मार्ग की दशा इन दिनों काफी खराब है। मरम्मत केअभाव में छह किमी लंबी सड़क जगह जगह टूट कर गड्ढे में तब्दील हो गई है। जबकि इसी मार्ग से होकर आरटीओ कार्यालय, मेडिकल कालेज के लिए लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है। सड़क की हालत यह है कि प्रत्येक दस मीटर पर एक बड़ा गड्ढा है। बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने स...