आजमगढ़, अगस्त 28 -- Azamgarh News: आजमगढ़। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। उन्होंने छह उपजिलाधिकारी/संयुक्त मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों की नई तैनाती की है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने नवागत संयुक्त मजिस्ट्रेट अयान जैन को संयुक्त मजिस्ट्रेट निजामाबाद की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं निजामाबाद के उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह का तबादला कर उन्हें उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर बनाया है। इसी क्रम में बूढ़नपुर के उपजिलाधिकारी अभय राज पांडेय को उपजिलाधिकारी (न्यायिक) फूलपुर की जिम्मेदारी दी है। फूलपुर के उपजिलाधिकारी अशोक कुमार को स्थानांतरित कर उपजिलाधिकारी मेंहनगर बनाया है।वहीं यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: जनपद में चार एसडीएम के कार्यक्षेत्र ...