Azamgarh News: छत से गिर कर ढाई वर्षीय बालक की मौत
आजमगढ़, अगस्त 10 -- Azamgarh News: सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बस्ती गांव में शनिवार की शाम छत से गिर कर ढाई वर्षीय बालक की मौत हो गई। वह ननिहाल आया था, खेलते समय वह छत से गिर गया था। घटना के बाद से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं। सरायमीर थाना क्षेत्र के कोरौली खुर्द गांव निवासी ढाई वर्षीय सफवान पुत्र नफीस अहमद एक सप्ताह पूर्व अपनी माता के साथ सरायमीर के बस्ती गांव अपने नाना एजाज के घर आया था। शनिवार की शाम घर के बच्चों के छत पर खेल रहा था। छत पर रेलिंग नहीं है। वह खेलते समय अचानक छत से नीचे गिर गया, सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया, डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। शहर के एक निजी अस्पताल में बालक को भर्ती कराया गया था, उपचार के दौरान मौत हो गई। वह दो बहनों में अकेला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.