आजमगढ़, अक्टूबर 23 -- Azamgarh News: बरदह। क्षेत्र के नोनरा पूरा गांव में बुधवार की शाम छत पर खेल रही 18 वर्षीय बालिका नीचे गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। हरियाणा के रहने वाले विकास कुमार की पुत्री दिशु अपनी मां उजाला के साथ चार माह से ननिहाल में रह रही थी। नानी चंद्रपति ने बताया कि दिशु की मां उजाला सप्ताह भर पूर्व बिना कुछ बताए कहीं चली गई थी। बुधवार को दीशु छत पर खेल रही थी। इस दौरान वह छत से नीचे गिर गई। उसे बरदह सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...