आजमगढ़, अक्टूबर 6 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के बिमती गांव में सोमवार की रात छत से गिरकर घायल चाय विक्रेता की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।शहर कोतवाली क्षेत्र के बिमती गांव निवासी 55 वर्षीय संजय चौहान की लक्षिरामपुर बाजार में चाय की दुकान है। सोमवार की रात को वह छत पर सोने गए थे। परिजनों का कहना है कि छत पर रेलिंग नहीं है। आधी रात को पेशाब करने के लिए संजय छत से नीचे उतर रहे थे। नींद में छत से नीचे गिरकर घायल हो गए। उनकी चीखपुकार सुनकर परिजन जग गए। गंभीर रूप से घायल संजय चौहान को परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...