Azamgarh News: चौदह करोड़ रुपये से बदलेगी नगर की सूरत
आजमगढ़, नवम्बर 1 -- आजमगढ़ में विकास कार्यों की योजना Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। राज्य वित्त से मिली 14 करोड़ की धनराशि से आजमगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के मोहल्लों में विकास कार्य कराए जाएंगे। शासन से धनराशि मिलने के बाद नगरपालिका परिषद टेंडर की प्रक्रिया पूरी कराने में जुट गया हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। नगरपालिका परिषद ने नगर में बुनियादी समस्याओं को ध्यान में रखकर प्रस्ताव तैयार किया था। सड़क निर्माण, रास्ते का निर्माण के साथ ही जलनिकासी की समस्या से निजात दिलाने के लिए नाले और नालियों के निर्माण कराया जाना है। इसके साथ ही पेयजल की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही नगर की सड़कों और गलियों में बेहतर प्रकाश के लिए लाइटें लगवाई जानी हैं। शासन की तरफ से राज्य वित्त के तहत नगरपालिका को निर्माण कार्य के लिए 14 करोड़ रुपये की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.