Azamgarh News: चोरों ने दरवाजे के सामने खड़ी पिकअप उड़ाई
आजमगढ़, जुलाई 12 -- Azamgarh News: मेंहनगर। थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पुरवा ऊंटनी (उत्तमनगर) चट्टी से शुक्रवार की रात चोर पिकअप वाहन चुरा ले गए। रात में बारिश होने के चलते बिजली आपूर्ति बाधित थी। अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। मेंहनगर-खरिहानी मार्ग पर स्थित ऊंटनी (उत्तमनगर) चट्टी निवासी भोला पासवान डीजे, रथ और जनरेटर का काम करते हैं। व्यवसाय के लिए उन्होंने पिकअप गाड़ी रखी थी। उन्होंने घर के पास ही गाड़ी खड़ी कर रखी थी। शनिवार सुबह उठे तो पिकअप गायब थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: चोरों ने पार की बाइक, मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.