आजमगढ़, सितम्बर 19 -- Azamgarh News: पवई, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को बागबहाहर पुलिया के पास से चोरी के सामान के साथ चार अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से करीब 5.50 लाख रुपये के चोरी के जेवर, 14 हजार नकदी, तमंचा, बाइक और टेंपो बरामद हुआ। थानाध्यक्ष मनीष पाल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की कुछ लोग चोरी का सामान लेकर टेंपो से जा रहे हैं। सूचना मिलने पर उप निरीक्षक नीतीश सिंह, उप निरीक्षक शिव कुमार यादव सहित अन्य पुलिस के साथ अम्बारी रोड पर बाघबहार पुलिया पर घेराबन्दी की गई। टेंपो और दो बाइक सवार मो. अब्दुल्ला निवासी सठियांव थाना मुबारकपुर, अम्बेश कुमार निवासी कुकुड़ीपुर सठियांव थाना मुबारकपुर, आकाश कुमार निवासी गजहड़ा सठियांव थाना मुबारकपुर और विकास सोनी निवासी सरायमीर को पकड़ा गया। उनके पास से सोने चांदी ...