Azamgarh News: चोक हुए नाले की मोहल्लेवासियों ने खुद की सफाई
आजमगढ़, अगस्त 31 -- Azamgarh News: शाहगढ़, हिंदुस्तान संवाद। विकास खंड सठियांव क्षेत्र की ग्राम पंचायत शाहगढ़ में सफाई कर्मियों की तैनाती के बाद भी सफाई न होने से नाला चोक होने से सड़क पर गंदा पानी बह रहा था। सफाई कर्मियों की उदासीनता से तंग आकर ग्रामीणों ने स्वयं नाले की सफाई किये। शाहगढ़ ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था के लिए पांच सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है। सफाई न होने से बाजार समेत विभिन्न मोहल्लों की स्थिति बदहाल है। ग्रामीणों का कहना है कि नालियां चोक होने से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। जबकि बाजार में जगह-जगह कूड़ा-कचरे का ढेर लगा हैं। नालों में गंदा पानी जमा होने से उठ रही दुर्गंध से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जामा मस्जिद के पास गंदा पानी सड़क पर फैल गया है। रास्ते पर जलभराव के चलते राहगीरों को आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.