Azamgarh News: चेन स्नेचिंग करते दो महिलाएं धराईं
आजमगढ़, नवम्बर 22 -- Azamgarh News: बिलरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मोलनापुर नहर के पास शुक्रवार की शाम चेन स्नेचिंग कर रहीं दो महिलाओं को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। क्षेत्र की दो महिलाएं शुक्रवार की शाम रग्घूपुर बाजार से पैदल घर लौट रही थीं। इस दौरान दो महिलाएं उनके पीछे लग गईं। मोलनापुर के पास सूनसान स्थान पर पहुंचने पर दोनों एक महिला के गले से चेन खींचने का प्रयास करने लगीं। यह देखकर दोनों महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान आसपास के लोग आ गए। चेन स्नेचिंग कर रहीं दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। स्थानीय लोग दोनों महिलाओं को लेकर रग्घूपुर बाजार पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अतुल कुमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.