Azamgarh News: चित्रगुप्त समाज का पूजनोत्सव दस को
आजमगढ़, नवम्बर 4 -- Azamgarh News: आजमगढ़। शहर के रैदोपुर स्थित कालीचौरा में श्री चित्रगुप्त वंशीय जनपद सभा की कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को हुई। इस दौरान दस नवंबर को होने वाले श्री चित्रगुप्त समाज के पूजनोत्सव पर चर्चा हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से पूजन समिति का प्रमुख सुनील कुमार श्रीवास्तव व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रमुख रामनयन लाल को मनोनित किया गया। मंत्री विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, एमएलसी रामसूरत राजभर आदि शामिल होंगे। इस अवसर पर अशोक कुमार अस्थाना, प्रह्लाद श्रीवास्तव, डॉक्टर नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, सुनील, रविशंकर, डॉक्टर पीएन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.