Azamgarh News: चिकनपुरा-देवली मार्ग पर टूटकर बिखरीं गिट्टियां
आजमगढ़, नवम्बर 8 -- Azamgarh News: मुबारकपुर, संवाददाता। चिकनपुरा से देवली जाने वाली सड़क टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क की गिट्टियां इधर-उधर बिखरी पड़ी हैं। जिससे राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। अक्सर राहगीर गड्ढों में गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन अब तक कुछ नहीं हो सका है। मुबारकपुर-चिकनपुरा-देवली मार्ग से हर दिन आधा दर्जन गांवों के लोगों का आना-जाना होता है। सड़क ही हालत यह है कि गिट्टियां उखड़कर इधर-उधर बिखर गई हैं। जिससे लोगों को आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सडक पर थोड़ी सी असावधानी होने पर वाहन सवार, साइकिल सवार और पैदल आने-जाने वाले लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों को अवगत कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.