आजमगढ़, नवम्बर 8 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। पुलिस ने चार स्थानों पर छापेमारी कर अवैध रूप से बेचे जा रहे 4.65 लाख रुपये के पटाखा बरामद किए। मेहनाजपुर थाना की पुलिस ने तीन स्थानों पर और मुबारकपुर थाना की पुलिस ने एक स्थान पर छापेमारी की। पुलिस ने कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। मेहनाजपुर थाना की पुलिस ने तीन स्थानों पर छोपेमारी की। अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मेहनाजपुर स्थित सीएचसी अस्पताल के पास छापेमारी कर अवैध पटाखों का भंडारण करने वाले अशोक राजभर और अनन्त राजभर को गिरफ्तार किया गया। मौके से 34 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद हुए। बरामद हुए पटाखों की अनुमानित कीमत 80000 रुपये है। इसके बाद पुलिस टीम ने मेहनाजपुर तिराहे के पास घनी आबादी में भगवान की मूर्तियों की आड़ में अस्थायी दुकान लगाकर अवैध पटाखों का भंडारण करने वाले...