आजमगढ़, अक्टूबर 14 -- Azamgarh News: रानी की सराय। क्षेत्र के शंकरनगर पुल के पास चार वर्ष पूर्व टूटा विद्युत पोल अब तक नहीं लग सका है। विभाग बचे तार को उठा लाया। इसे लेकर ग्रामीणों मे रोष है। रानी की सराय ऊजी गोदाम मार्ग स्थित शंकरनगर पुल के पास से लछिरामपुर में पड़ने वाली किसान लाइन रानी की सराय पावर हाउस से आती है। चार वर्ष पूर्व आंधी के दौरान बिजली के चार पोल टूट गए। सूचना पर पहुंचे बिजलीकर्मी गिरे तार उठा ले गए। तब से आपूर्ति ठप है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग से लाइन पास की गई थी। यह रानी की सराय पावर हाउस से लक्षीरामपुर के आगे तक गई थी। ग्रामीणों ने विभाग से कई बार गुहार लगाई, लेकिन आपूर्ति शुरू नहीं हुई। जनसुनवाई में गुहार लगाने पर विभाग ने यह कहकर मामला ठंडे बस्ते मे डाल दिया कि इससे किसानों को कोई असुविधा नहीं है।...