आजमगढ़, सितम्बर 30 -- Azamgarh News: पवई, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई की नवनिर्मित भवन की गुणवत्ता पहली ही बारिश में सवालों के घेरे में आ गई है। cerca 48.29 लाख रुपये की लागत से बने इस भवन को जून में स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित किया गया था। महज चार माह बाद ही लैब की छत से बारिश का पानी टपकने लगा है। इससे रोजाना जांच कराने पहुंचने वाले मरीजों के साथ लैब टेक्नीशियन को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लैब में प्रतिदिन करीब दो दर्जन मरीज खून की जांच कराने पहुंचते हैं। छत से पानी सीधे जांच करने वाले स्थान पर टपकने के कारण लैब टेक्नीशियन को बैठकर काम करने के बजाए कई बार खड़े होकर जांच करनी पड़ती है। जांच मशीनों को पानी से बचाने के लिए छत के नीचे बाल्टी रखी गई है। बाल्टी भर जाने पर कर्...