आजमगढ़, जुलाई 10 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में एफएसटीपी (फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) के निर्माण के लिए चार ग्राम पंचायतों में अभी तक खंड विकास अधिकारी जमीन की तलाश नहीं कर सके हैं। डीएम और सीडीओ के तीन-तीन बार तीन-तीन बार रिमाइंडर नोटिस जारी करने के बाद भी खंड विकास अधिकारी उदासीन बने हैं। स्वच्छ भारत मिशन-0.2 के तहत ग्राम पंचायतों से गंदगी दूर करने के साथ ही शौचालयों के टैंक से निकलने वाले मल को खाद में तब्दील कराने के लिए पंचायत राज विभाग की ओर से प्रथम चरण में जिले में दो एफएसटीपी का निर्माण कराया जाना है। 6 से 10 केएलडी के एफएसटीपी के निर्माण के लिए करीब एक-एक करोड़ की धनराशि व्यय होगी। इसके लिए चार ग्राम पंचायतों में एक-एक एकड़ भूमि की तलाश करने का निर्देश दिया गया है। शासन की ओर से जारी पत्र का हवाला देते ह...