आजमगढ़, जुलाई 8 -- Azamgarh News: सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर नगर पंचायत क्षेत्र के चुनुगपार स्थित लद्दा शाह की मजार पर मंगलवार को लगे सालाना उर्स में कई जनपदों से आए सैकड़ों की संख्या में जायरीनों ने शिरकत की। उन्होंने मजार पर चादरपोशी के बाद मत्था टेका और सलामती के लिए दुआएं मांगीं। इस दौरान सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। दो दिन तक चलने वाले लद्दा शाह के सालाना उर्स पर जनपद के अलावा बाराबंकी, बहराइच, जौनपुर, देवरिया, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, वाराणसी, सोनभद्र, भदोही, मऊ के साथ ही बिहार और महाराष्ट्रा से काफी संख्या में जायरीन आए थे। उन्होंने बाबा की मजार पर चादरपोशी कर मत्था टेकते हुए परिवार की सलामती के लिए दुआएं मांगीं। सालाना उर्स पर मेला भी लगा था। मेले में लोगों ने झूले, बिरयानी, मीठा हलवा, पराठा एवं तरह-तरह की मि...