आजमगढ़, अक्टूबर 30 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिले में गुरुवार को अखंड सौभाग्य के प्रतीक करवाचौथ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पति की लंबी उम्र और सलामती की कामना के साथ सुहागिनों ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखा। देर शाम सोलह शृंगार कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके बाद चांद के दर्शन कर चलनी से पति का चेहरा देखा और उनके हाथों जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया। मान्यता के अनुसार, महिलाओं ने बुधवार की रात मीठा भोजन ग्रहण कर करवाचौथ व्रत की शुरुआत की। गुरुवार की भोर में उठकर सुहागिनों ने निर्जला व्रत का संकल्प लिया और पूरे दिन अनुष्ठान में जुटी रहीं। दिनभर सजने-संवरने का दौर चलता रहा। महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगवाई और ब्यूटी पार्लरों में जाकर शृंगार कराया। घरों में जायकेदार पकवान भी तैयार किए गए। शाम होते ही महिलाओं ने पूजन की थाल स...