Azamgarh News: चयन होने पर झूमे 543 अभ्यर्थी
आजमगढ़, नवम्बर 2 -- Azamgarh News: आजमगढ़,संवाददाता। अतरौलिया कस्बा स्थित पटेल मेमोरियल इंटर कालेज में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में रविवार वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेला में करीब दो हजार बेरोजगार अभ्यर्थियों ने रोजगार के लिए पंजीकरण कराया। जिनमें से 543 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार लेकर विभिन्न पदों के लिए चयन किया। मुख्य अतिथि भाजपा लालगंज के जिलाध्यक्ष विनोद राजभर द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। रोजगार मेले जैसे आयोजन युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: रोजगार मेले में 607 युवाओं ने ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.