आजमगढ़, जुलाई 8 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिले में मंगलवार दोपहर बाद शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में झमाझम बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिल गई। वहीं, किसानों के चेहरे खिल गए। खेतों में पानी जमा होते के बाद किसानों ने धान की रोपाई तेज कर दी है। उधर, नगर समेत अन्य बाजारों में जलजमाव होने से लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मानसून की द्रोणिका इस समय उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से पश्चिम बंगाल तक बनी हुई है। ऐसे में इस सप्ताह प्रतिदिन गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। शनिवार को तेज बारिश हो सकती है। मानसून के दस्तक देने के बाद आसमान में बादलों की आवाजाही लगी हुई है। हालांकि बादल बरस नहीं रहे थे। छह दिन पूर्व हुई बारिश के बाद लोग उमस और गर्मी से परेशान थे। बीच-बीच में शहर समेत ग्रामीण क...