Azamgarh News: चक्का जाम कर वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन
आजमगढ़, जुलाई 21 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। हाईकोर्ट के आदेश को लेकर दीवानी बार के अधिवक्ताओं को गुस्सा मंगलवार की सुबह फूट पड़ा। आक्रोशित अधिक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार करने के बाद चर्च चौराहा के पास चक्का जाम कर दिया। तत्पश्चात जुलूस निकाल कर कलक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट और राज्य सरकार को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। हाईकोर्ट ने सात वर्ष से अधिक सजा वाले मुकदमे दर्ज होने पर अधिवक्ताओं के लाइसेंस निरस्त करने के दिये गए आदेश को लेकर अधिवक्ता आक्रोशित हैं। मंगवार को सुबह कचहरी खुलने के बाद दीवानी बार के साधारण सभा की बैठक अभिभाषक संघ के सभागार में हुई। बैठक में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का पूरे दिन बहिष्कार करने का निर्णय लिया। तत्पश्चात आक्रोशित अधिवक्ता कचहरी परिसर से निकल कर सड़क पर आ गए। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.