आजमगढ़, जुलाई 22 -- Azamgarh News: आजमगढ़। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत बुधवार को विकास खंड पल्हनी के ग्राम पंचायत चकगोरया में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने झाड़ियों और घासों की कटाई की गई। इसी के साथ ही गांव में जगह-जगह लगे कचरा को हटाकर सफाई की और किटनाशक दवाओं का छिड़काव किया। तत्पश्चात स्वच्छता अभियान के तहत हम सब ने ठाना है, स्वच्छ भारत बनाना है और स्वच्छता अपनाना है के स्लोगन के साथ ग्रामीणों को जागरूक किया। सफाई अभियान में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, महेंद्र कुमार आदि सफाई कर्मी मौजूद रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...