आजमगढ़, अगस्त 19 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सगड़ी तहसील क्षेत्र में बहने वाली घाघरा नदी में मंगलवार को नेपाल से 348000 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। जिससे तेजी से जलस्तर बढ़ने लगा है। डिघिया गेज पर खतरा बिंदु से 76 और बदरहुआ पर खतरा बिंदु से 12 सेमी उपर नदी की धारा बह रही है। तटवर्ती क्षेत्र के 12 गांव बाढ़ में घिर गए। जबकि संपर्क मार्ग डूबने के कगार पर पहुंच गया है। किसानों के फसल और हरा चारा बाढ़ के पानी में डूब गए। जिससे पशुओं के लिए हरे चारे का संकट उत्पन्न हो गया। अब तक बाढ़ के पानी से 5000 हजार की आबादी प्रभावित है। बाढ़ और कटान को लेकर तटवर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश के चलते जलस्तर बढ़ने का मुख्य वजह बताया जा रहा है। बाढ़ खंड के एसडीओ शिवकुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह ...