आजमगढ़, जुलाई 28 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के उत्तरी छोर से बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर लगातार तीन दिन बढ़ने के बाद अब पिछले दो दिनों से घट रहा है। हालांकि जलस्तर में कमी आने के साथ ही नदी की कटान तेज हो गई है। चक्की हाजीपुर,पर्शिया और सहबदिया गांव के पास नदी तेजी से किनारा काट रही है। सहबदिया में कटान खेती योग्य भूमि से आगे आबादी की ओर बढ़ने लगी है। जिससे खतरा बढ़ गया है। कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड की ओर से बचाव कार्य कराया जा रहा है, लेकिन कटान पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। यह भी पढ़ें- Katihar News: बाढ़---कुरसेला : ​कोसी के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी, तीनघरिया में कटाव तेज अब तक दर्जनों किसानों की करीब 25 बीघा कृषि भूमि घाघरा की धारा में समा चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कटान की रफ्तार नहीं थमी तो आबाद...