Azamgarh News: घाघरा का जलस्तर घटने के साथ बढ़ी दुश्वारियां
आजमगढ़, अगस्त 30 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सगड़ी क्षेत्र के उत्तरी छोर पर बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर घटने के साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। दो दर्जन गांवों के पेयजल दुषित हो गए हैं। जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका से जहां ग्रामीण भयभीत हैं, वहीं प्रशासन बेखबर है। सहबदिया गांव में कटान रोकने के लिए ढाई करोड़ की लगाई गई पॉर्क्युपाइन नदी की धारा में समा गई है। तटवर्ती गांवों में कटान होने से ग्रामीण चिंतित हैं। अभी भी एक दर्जन गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। इन गांवों के ग्रामीण नावों से आवागमन कर रहे हैं। घाघरा नदी क जलस्तर एक सप्ताह से लगातार घटता जा रहा है। जलस्तर घटने के साथ ही तटवर्ती गांवों में कटान तेज हो गई है। सहबदिया, देवारा खास राजा, बरामदपुर, टेकनपुर ,गांव के किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.