Azamgarh News: घर में सो रही छात्रा की संर्प दंश से मौत
आजमगढ़, अगस्त 4 -- Azamgarh News: अतरौलिया, आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के मठिया जप्ती माफी गांव में घर में सो रही छात्रा 12 वर्षीया राजनंदनी पुत्री चंदन कुमार की सर्प दंश से मौत हो गई। उसके बगल में ही मां सुनीता, छोटी बहन श्रेयांशी भी बेड पर सो रही थी। मंगलवार की भोर में वह अचानक बेड से नीचे गिर गई। मां ने बेटी राजनंदनी की तबीयत खराब होने की आशंका व्यक्त करते हुए परिजनों को बताया। परिजनों ने उसके दाहिने हाथ में सर्प के डसने का निशान देखा तो वे तत्काल छात्रा को लेकर अंबेडकर नगर जिले के बसखारी स्थित एक निजी अस्पताल पर लेकर गए। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से छात्रा समेत दो की मौत जांच पड़ताल के बाद डॉक्टर ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। राजनंदनी पूर्व माध्यमिक विद्यालय उपटापार बांसगांव में कक्षा छह की छात्रा थी। उसके पिता चंदन कुमार जयपुर में प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.