आजमगढ़, जुलाई 14 -- Azamgarh News: सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरौर गांव में रविवार की रात को सोते समय सांप के डसने से वृद्ध की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर कोहराम मच गया। सरायमीर थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरौर गांव निवासी 62 वर्षीय महताब आलम पुत्र मोहम्मद अली रविवार की रात भोजन करने के बाद घर के बाहरी कमरे में सो गए। आधी रात के बाद उनके पैर में सांप ने डस लिया। जानकारी होने पर उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। जिसके बाद परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। परिवार के लोग उन्हें सीएचसी फूलपुर ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Madhepura News: सांप के डंसने से युवक की मौत जौनपुर जिले के शाहगंज स्थित निजी अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टर ने भर्ती करने से इनकार कर द...