Azamgarh News: घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव
आजमगढ़, अक्टूबर 19 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के अईनिया गांव में शनिवार रात एक युवक का शव घर के भीतर फंदे से लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवाासी 26 वर्षीय राजू यादव वाहन चलाकर परिवार का गुजर बसर करता था। छह माह पूर्व उसकी शादी हुई थी। पत्नी तीन माह की गर्भवती है। परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात आठ बजे पत्नी खाना बना रही थी। परिवार के लोग घर के बाहर थे, कुछ देर बाद परिवार के लोग आए तो छत के पंखा से गमछा के फंदे के सहारे राजू यादव का शव लट रहा था। शहर कोतवाल ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.